गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि समस्याओं और शिकायतों के समाधान में क्षेत्रवाद नही देखा जाता। हम बिना भेदभाव के प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। सेवा के संकल्प को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें कोई कमी नही रहने दी जायेगी। विज अपने निवास स्थान पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनने उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। बवानी खेड़ा से आये साहब सिंह की इस शिकायत पर कि पुलिस एक मामले में सुनवाई नही कर रही है, सम्बन्धित थाना प्रभारी काम करने की बजाए गुमराह कर रहा है। इस पर गृहमंत्री ने निजी सचिव को कहा कि उनका प्रार्थना पत्र डीजीपी मुख्यालय भेजा जाए और प्रार्थी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाये। जींद के गजराना से आये हरप्रीत की भी पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायत थी। विज ने इस विषय को लेकर भी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
गुरूग्राम के सोहना से आये धीरेन्द्र ने भी पुलिस से सम्बन्धित अपनी शिकायत रखी। इस पर विज ने कहा कि आप अपनी शिकायत लिखित रूप में दें ताकि इस पर कार्रवाई करते हुए आपको सूचित किया जा सके। इसी प्रकार दिल्ली से आये देसराज ने भी विभागीय मामले से सम्बन्धित अपनी दरखास्त दी तथा समस्या के समाधान के लिये कहा। विज ने कहा कि सम्बन्धित विभाग की जो दरखास्त आती है, उन पर कार्रवाई के लिये सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को कहा जाता है या फिर मार्क करके भेज दिया जाता है ताकि सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने छावनी में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिये भी मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये तथा कहा कि विकास के जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें तेजी से पूरा किया जाये और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना भी अति आवश्यक है और जो कार्य शुरू किये जाने है और उनकी स्वीकृति मिल चुकी है, विकास के उन कार्यों को निर्धारित मापदंड के तहत तेजी से शुरू करवाया जाये। कार्यालय में काम से आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। इस अवसर पर बीजेपी जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार भी उपस्थित थे।" alt="" aria-hidden="true" />
समस्याओं के समाधान में नही देखते क्षेत्रवाद--बिना भेदभाव के प्रदेश के लोगों की समस्याओं का किया जा रहा है समाधान-